USER ID- CENTRE CODE
PASSWORD- MOBILE NUMBER
Kamyab LIfe Blog पर आपको विद्यार्थियों से जुड़ा और जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ा E-Content जैसे - Daily Current Affairs,GK,Competitive Exams Info,Videos, Pdf files, Previous Years Papers Model Papers, Important Website links संबंधित Articles व्यवस्थित व सटीक रुप में उपलब्ध रहेगा। हमारा Blog Visit करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद | आपके कीमती Feedback और संदेश का सदैव इंतजार रहेगा।
हरियाणा में 11वीं के स्टूडेंट्स अब ऑनलाइन चुन सकेंगे स्ट्रीम, MIS पोर्टल पर होगा विषय चयन, लाइन में लगने से मिलेगी राहत
हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्रों के लिए शिक्षा विभाग ने एक बड़ा और हाईटेक फैसला लिया है। अब छात्रों को अपनी स्ट्रीम और विषय चुनने के लिए स्कूल के ऑफिस में लाइन नहीं लगानी होगी, बल्कि वे सीधे MIS पोर्टल पर जाकर अपनी पसंद के विषयों का चयन कर सकेंगे।
माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (BSEH) को निर्देश जारी किए हैं कि स्कूल एमआईएस (MIS) पोर्टल पर विषय चयन के नए विकल्प तुरंत उपलब्ध कराए जाए। मुख्यमंत्री की मंजूरी के बाद फैसले को सत्र 2026-27 से पूरी तरह लागू किया जा रहा है।
छात्र अब मेडिकल, नॉन-मेडिकल और कॉमर्स जैसी स्ट्रीम का चयन ऑनलाइन कर सकेंगे। अब छात्र 'फिजिकल एजुकेशन' को एक वैकल्पिक विषय (Optional Subject) के रूप में चुन पाएंगे। ऑनलाइन प्रक्रिया होने से पूरी व्यवस्था छात्र हितैषी बनेगी और किसी भी प्रकार के भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी। स्कूल प्रशासन के लिए भी छात्रों का डेटा मैनेज करना आसान और व्यवस्थित हो जाएगा।
क्यों लिया यह फैसला?
इस पहल का मुख्य उद्देश्य छात्रों को उनकी रुचि के अनुसार विषय चुनने की आजादी देना है। अक्सर ऑफलाइन प्रक्रिया में छात्रों को सही जानकारी नहीं मिल पाती थी, लेकिन अब पोर्टल पर सभी विकल्प मौजूद होने से वे सोच-समझकर अपना भविष्य चुन सकेंगे |
Click here to download 6th Math Old syllabus book(Hindi Medium)
Click here to download 7th Math Old syllabus book(Hindi Medium)
Click here to download 8th Math Old syllabus book(Hindi Medium)
Click here to download 6th Math Old syllabus book(English Medium)
Click here to download 7th Math Old syllabus book(English Medium)
Click here to download 8th Math Old syllabus book(English Medium)
मानव भूगोल के मूल सिद्धांत Important Questions pdf
भारत: लोग और अर्थव्यवस्था Important Questions pdf
8वें केंद्रीय वेतन आयोग (सीपीसी) की मसौदा समिति एक सप्ताह के सत्र के लिए बैठक कर रही है ताकि 1 करोड़ से अधिक केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए एक एकीकृत ज्ञापन को अंतिम रूप दिया जा सके। इस समिति का मुख्य उद्देश्य 3.25 के फिटमेंट फैक्टर और 7% वार्षिक वेतन वृद्धिपर ध्यान केंद्रित करना है। राष्ट्रीय राष्ट्रीय एवं मध्यकालीन मुख्यमंत्री (एनसी-जेसीएम) के सचिव शिव गोपाल मिश्रा की अध्यक्षता वाली यह समिति न्यूनतम वेतन को बढ़ाकर ₹54,000 करने के लिए प्रस्तावित स्तरीय फिटमेंट संरचना (3.0-3.25) की समीक्षा कर रही है।
प्रमुख मांगें और चर्चाएँ:
उपयुक्तता कारक और वेतनमान: राष्ट्रीय डाक संगठनों के संघ (FNPO) ने एक स्तरीय संरचना का प्रस्ताव रखा: स्तर 1-5 (3.00), 6-12 (3.05-3.10), और 16+ (3.25 तक)।
वार्षिक वेतन वृद्धि: दीर्घकालिक वित्तीय विकास को बेहतर बनाने के लिए वार्षिक वेतन वृद्धि दर को 3% से बढ़ाकर 7% (या एफएनपीओ द्वारा सुझाए गए 5%) करने पर जोर दिया जा रहा है।
चिकित्सा एवं भत्ते: प्रस्तावों में गैर-सीजीएचएस क्षेत्रों में निश्चित चिकित्सा भत्ता (एफएमए) को ₹1,000 से बढ़ाकर ₹20,000 प्रति माह करने का प्रस्ताव शामिल है।
पेंशन और सेवानिवृत्ति: पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) को बहाल करने और अवकाश नकदीकरण को 300 से बढ़ाकर 400 दिन करने की प्रबल मांग है।
पारिवारिक इकाई: पारिवारिक इकाई की संख्या 3 से बढ़ाकर 5 करने का प्रस्ताव है, जिससे मूल वेतन की गणना में 66% की वृद्धि होगी।
अंतिम रूप दिए गए ज्ञापन को न्यायमूर्ति रंजना प्रकाश देसाई के आयोगके विचारार्थ प्रस्तुत किया जाएगा , और इसका कार्यान्वयन 1 जनवरी, 2026 से पूर्वव्यापी रूप से लागू होने की उम्मीद है।
परीक्षा की तिथि- 3 April 2026
परिणाम घोषित होने की तिथि- 5 May 2026
प्रवेश आरंभ- 7 May 2026
कक्षाएं आरंभ - 15 May 2026
मॉडल संस्कृति और पीएम श्री स्कूल से संबंधित दस्तावेजों को MIS पर अपलोड करने से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें
हरियाणा में खुलेंगे सीएमश्री स्कूल, 25 प्रतिशत सीटों पर गरीबों के बच्चों को दिए जाएंगे दाखिले
पीएमश्री स्कूलों की तर्ज पर सीएमश्री स्कूल खोले जाएंगे। सीबीएसई से मान्यता प्राप्त इंग्लिश मीडियम के इन स्कूलों में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के बच्चों के लिए 25 प्रतिशत सीटें आरक्षित होंगी। आरक्षित सीटों पर जहां बच्चों को मुफ्त शिक्षा दी जाएगी, वहीं बाकी सीटों पर भी निजी स्कूलों के मुकाबले काफी कम फीस होगी।
शिक्षा मंत्री महीपाल सिंह ढांडा ने बुधवार को प्रश्नकाल में समालखा से भाजपा विधायक मनमोहन भड़ाना के सवाल में जवाब में यह घोषणा की।
भड़ाना ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत सीटें गरीबों के लिए आरक्षित होने के बाद भी स्कूल इस पर अमल नहीं करते। उन्होंने आंकड़े भी सदन में रखे। इस पर शिक्षा मंत्री ने कहा कि प्राइवेट स्कूलों को खाली सीटों का ब्योरा सार्वजनिक करना होता है। उल्लंघन करने वाले कई स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। प्रदेश में वर्तमान में 252 पीएमश्री स्कूल संचालित हैं। सरकार पहले से चल रही सरकारी स्कूलों को ही अपग्रेड करके उन्हें पीएमश्री और सीएमश्री का रूप देगी। इन में फाउंडेशनल लर्निंग पर फोकस, स्किल बेस्ड लर्निंग और एक्सपीरिएंशल लर्निंग पर जोर रहेगा। लैब, लाइब्रेरी और प्लेग्राउंड और स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर, सोलर पैनल, तकनीकें व सुरक्षित कैंपस होंगे।
अगले साल अप्रैल तक दादरी में शुरू हो जाएगी डिफेंस ट्रेनिंग
पहला सशस्त्र बल तैयारी प्रशिक्षण संस्थान चरखी दादरी में शुरू होगा। इसके साथ ही हिसार और यमुनानगर में भी ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट की तैयारी हो गई है। बुधवार को विधानसभा में दादरी विधायक सुनील सांगवान ने बजट घोषणा का मुद्दा उठाया। इसके जवाब में सैनिक व अर्द्ध-सैनिक मामले मंत्री राव नरबीर सिंह ने कहा कि अप्रैल-2027 तक दादरी में कक्षाएं शुरू कर दी जाएंगी। इस इंस्टीट्यूट के लिए जमीन भी दी जा चुकी है और उसकी लीज भी हो चुकी है। दादरी जिला प्रशासन की ओर से किसान माडल स्कूल भवन सहित 84 कनाल 12 मरला जमीन 33 वर्षों के पट्टे पर देने का प्रस्ताव भेजा गया था।
कक्षा 12वीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 25 फरवरी 2026
कक्षा दसवीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 26 फरवरी 2026
परीक्षा आरंभ होने का समय- 12:30 P.M. से 3:30 P.M.
महत्त्वपूर्ण निर्देश-
अंतिम बैग परीक्षा समाप्ति के अगले दिन जमा करवाया जा सकता है जिसमें निम्नलिखित सामग्री जमा करवाई जाएगी
मानदेय-
🔊 बैठक में बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सभी प्रकार की ड्यूटी के मानदेय में वृद्धि करने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड प्रैक्टिकल ड्यूटी का मानदेय न्यूनतम 300 रुपये निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की गई।*
*🔊 स्टेशनरी भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र अधीक्षक को 20 किलोमीटर तक 240 रुपये तथा 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त यात्रा भत्ता प्रदान करने पर सहमति बनी।*
*🔊 सिंगल एग्जामिनर व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक 5 सिंगल एग्जामिनर पर 1 सीए (CA) नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारिश्रमिक में 2 रुपये प्रति कॉपी की वृद्धि करने का आश्वासन दिया गया।*
*🔊 कंप्यूटर तथा शारीरिक शिक्षा विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीजीटी से करवाए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 मूल्यांकन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।*
*🔊 केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी उपमंडल स्तर पर तथा सुपरवाइजर की ड्यूटी ब्लॉक स्तर पर लगाई जाएँगी।*
*🔊 पुन्हाना, बाढ़ड़ा, हांसी, नारनौंद एवं पुंडरी में उत्तरपुस्तिका कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी पर कार्यरत केंद्र अधीक्षक एवं सुपरवाइजर को दो परीक्षाओं के बीच के अंतराल में विद्यालय ना जाने बारे सहमति बनी।*
*🔊 परीक्षा के दौरान विषय प्राध्यापकों को रिलीव न किए जाने पर भी सहमति बनी।*
हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) कर्मचारियों का पीएफ तय समय (महीने की 7 तारीख तक) पर जमा न कराने पर विभागों पर 8.29 करोड़ रु. जुर्माना लगा। 191 विभागों, बोर्ड, निगम व अन्य संस्थानों ने जुलाई 2022 से सितंबर 2023 तक पीएफ का पैसा जमा कराने में 12 से 530 दिन की देरी की। एचकेआरएन ने जुर्माने की राशि विभागों से लेकर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन को दी। यह खुलासा शुक्रवार को विधानसभा में बजट सत्र के पहले दिन पेश 2023 की ऑडिट रिपोर्ट में हुआ है। इसमें कहा है कि जब संबंधित डीडीओ से पूछा गया तो जवाब मिला कि उनके पास पैसा नहीं था। यानी विभागों, बोर्ड, निगमों के पास पीएफ का पैसा जमा कराने के लिए आया था।
यह भी खुलासा हुआ है कि महिला एवं बाल विकास विभाग ने आधी-अधूरी तैयारी के साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में खोले गए प्ले स्कूल के लिए ओडिशा की फर्म से 4 हजार इलेक्ट्रिक अल्ट्रावायलेट वाटर प्यूरीफायर खरीद लिए। प्रत्येक की कीमत 4,871 रु. थी। इनमें से 1,489 ही चालू मिले। बाकी जगह कहीं बिजली कनेक्शन नहीं था तो कहीं फिटिंग नहीं थी। गारंटी के 3 वर्ष बीत गए।
ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, कुरुक्षेत्र में आईटीआई के लिए 11.10 करोड़ रुपए तय हुए। जहां बननी थी, वहां जलभराव होता है। ठेकेदार ने मिट्टी का भराव कराने के लिए कहा, जो नहीं हुआ। ठेकेदार 4.02 करोड़ रु. का काम कर चुका है। रेवाड़ी-नारनौल लाइन पर गोविंदपुर के पास आरयूबी के लिए 19.89 करोड़ का बजट तय हुआ। रेलवे को 11.84 करोड़ दिए, पर जमीन पर सहमति ही नहीं बनी। चीका मंडी जाने के लिए मारकंडा नदी पर पुल निर्माण पर 8.14 करोड़ खर्च हो गए, पर काम अधूरा है। पानीपत में स्टेडियम पर 1.66 करोड़ रु. खर्च होने के बावजूद काम अधूरा है।
बजट सत्र का शेड्यूल
21-22 फरवरीः विधानसभा का अवकाश।
23-27 फरवरीः प्रश्नकाल,शून्यकाल और राज्यपाल के अभिभाषण पर सामान्य चर्चा।
26 फरवरीः वर्ष 2025-26 के अनुपूरक अनुमानों की प्रस्तुति, चर्चा व वोटिंग।
27 फरवरीः सीएम का जवाब व धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान।
28 फरवरी 1 मार्चः विधानसभा का अवकाश।
3-4 मार्चः विस का अवकाश।
5 मार्चः बजट अनुमानों पर सामान्य चर्चा का प्रारंभ।
7-8 मार्चः विस का अवकाश।
10-13 मार्चः विभागीय समितियों द्वारा बजट आवंटन की समीक्षा बैठकें।
14-15 मार्चः विधानसभा का अवकाश।
16 मार्चः समितियों की रिपोर्ट सदन के पटल पर रखी जाएगी।
17 मार्चः वित्त मंत्री के नाते सीएम का जवाब, बजट पर मतदान और विनियोग विधेयक पेश करना
2047 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का विजन
सरकार ने विधानसभा में विजन डाक्यूमेंट-2047 जारी कर अगले 23 साल का रोडमैप सामने रखा। सरकार का लक्ष्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डॉलर यानी आज के हिसाब से करीब 90 लाख करोड़ तक पहुंचाने का है। विजन-2047 ट्रिपल-सी से ट्रिपल एच तक छह ट्रिपल फॉर्मूलों पर आधारित है, जिन्हें सरकार ने विकास के छह इंजन बताया है।
3C: क्लीन, कार्बन नेगेटिव, कंड्यूसिव राज्य को कार्बन-नेगेटिव बनाने, स्वच्छ उद्योगों को बढ़ावा देने और निवेश के अनुकूल वातावरण तैयार करने पर फोकस ।
3S: सेफ, सिक्योर, सस्टेनेबल वित्तीय अनुशासन, आंतरिक सुरक्षा, दीर्घकालिक नीतिगत स्थिरता से मजबूत आर्थिक ढांचा।
3I: एआई, इनोवेशन, इंटरनेशनल अलाइनमेंट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित प्रशासन, नवाचार को बढ़ावा और वैश्विक मानकों के अनुरूप नीतियां बनाई जाएंगी।
3E: इक्विटेबल, इको-फ्रेंडली, एक्सपेरिमेंटल फार्मिंग खेती को जल संरक्षण, तकनीक और नवाचार से जोड़कर टिकाऊ कृषि मॉडल की ओर कदम उठाए जाएंगे।
3R: री-इमेजिन, री-डिजाइन, री-इनवेस्ट से युवाओं को भविष्य के रोजगार के अनुसार तैयार करना, स्किल, उद्योग में पुनर्निवेश।
3H: हेल्दी, होपफुल, हैप्पी हर परिवार को सुरक्षित, स्वस्थ और सम्मानजनक जीवन देना। प्रदेश की जीएसडीपी 2025-26 में स्थिर मूल्यों पर 9.5 फीसदी बढ़ने का अनुमान है। वर्तमान मूल्यों पर प्रति व्यक्ति आय 3.95 लाख रुपए तक पहुंच चुकी है।
कानून में सेवानिवृत्ति आयु को बढ़ाने का नहीं है अधिकार
पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार द्वारा दिव्यांग कर्मचारियों को दी गई 60 वर्ष तक की बढ़ी हुई सेवानिवृत्ति आयु की सुविधा वापस लेने के फैसले को सही ठहराया है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि संबंधित कानून में ऐसी बढ़ोतरी का कोई गया है।
जस्टिस अश्विनी कुमार मिश्रा व जस्टिस रोहित कपूर की खंडपीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि सेवा नियमों में संशोधन कर 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता अथवा दृष्टिहीन कर्मचारियों को 60 वर्ष तक सेवा में बने रहने का प्रविधान हटाने में कोई कानूनी खामी नहीं है। पहले ऐसे कर्मचारी, जो 70 प्रतिशत या उससे अधिक दिव्यांगता से ग्रस्त थे या दृष्टिहीन थे, उन्हें 60 वर्ष की आयु तक सेवा में बने रहने की अनुमति थी, जबकि अन्य कर्मचारियों के लिए सेवानिवृत्ति आयु 58 वर्ष निर्धारित थी। अब यह विशेष प्रविधान हटा दिया गया है।
यह विवाद छह नवंबर 2025 को दिए गए जोरा सिंह बनाम हरियाणा सरकार मामले के फैसले से जुड़ा है। उसमें 70 प्रतिशत दिव्यांगता की शर्त को चुनौती दी गई थी। याचिकाकर्ताओं का तर्क था कि 40 प्रतिशत या उससे है।
अधिक दिव्यांगता वाले सभी व्यक्ति एक समान वर्ग हैं और राज्य उनके भीतर उप-वर्ग नहीं बना सकता। इस मामले में हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि राज्य यह निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है कि दिव्यांग कर्मचारियों को बढ़ी हुई सेवानिवृत्ति आयु दी जाए या नहीं
सरकार ने पुनर्विचार कर बढ़ोतरी वापस ले ली। अब याचिकाकर्ताओं ने दलील दी कि सेवानिवृत्ति आयु में बढ़ोतरी उचित समायोजन का हिस्सा है और इसे वापस नहीं लिया जा सकता। वहीं दूसरी ओर अदालत ने सुप्रीम कोर्ट के 'कश्मीरी लाल शर्मा' मामले में की गई टिप्पणियों का हवाला देते हुए कोर्ट ने निष्कर्ष निकाला कि सेवा नियमों में संशोधन कर बढ़ी हुई सेवा आयु का प्रविधान हटाना राज्य का वैध नीतिगत निर्णय है