Kamyab LIfe Blog पर आपको विद्यार्थियों से जुड़ा और जीवन के विभिन्न पहलुओं से जुड़ा E-Content जैसे - Daily Current Affairs,GK,Competitive Exams Info,Videos, Pdf files, Previous Years Papers Model Papers, Important Website links संबंधित Articles व्यवस्थित व सटीक रुप में उपलब्ध रहेगा। हमारा Blog Visit करने के लिए आपका हार्दिक धन्यवाद | आपके कीमती Feedback और संदेश का सदैव इंतजार रहेगा।
Mission Buniyaad Level 3 Result
Counselling Schedule Mission Buniyaad Level 3
🌸 मई 2026 अवकाश कैलेंडर 🌸
*🌸 मई 2026 अवकाश कैलेंडर 🌸*
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
*📅 01 मई, गुरुवार*
✨ बुद्ध पूर्णिमा ✨
_स्थानीय अवकाश_
*📅 03 मई, रविवार*
🎯 साप्ताहिक अवकाश
*📅 09 मई, शनिवार*
🌿 दूसरा शनिवार
*📅 10 मई, रविवार*
🎯 साप्ताहिक अवकाश
*📅 17 मई, रविवार*
🎯 साप्ताहिक अवकाश
*📅 24 मई, रविवार*
🎯 साप्ताहिक अवकाश
*📅 27 मई, बुधवार*
🌙 ईद-उल-जुहा 🌙
*📅 31 मई, रविवार*
🎯 साप्ताहिक अवकाश
━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━━
_नोट: छुट्टियों का आनंद लें और मई को यादगार बनाएँ!_
Proposed Reforms in Model Online Transfer Policy
Click here to download Proposed Reforms
यह Proposed Amendment किसी साथी द्वारा किया गया प्रयास या वास्तविक रूप भी हो सकता है। केवल एक बार आपके दृष्टिगत विचार के लिए शेयर कर रहा हूँ।
ऑनलाइन तबादला पॉलिसी पर कानूनी विवाद की छाया
हाईकोर्ट में बड़ी संख्या में सिविल पिटीशन दायर, कई हो चुकी खारिज
एक बार फिर से हरियाणा की ऑनलाइन तबादला पॉलिसी पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में चुनौती दे दिए जाने के कारण कानूनी पचड़ों में पड़ी हुई हैं। पूरे मामले में बड़ी संख्या में सिविल पिटीशन दायर की गई हैं, जिसमें से काफी संख्या में खारिज भी हो चुकी हैं। दरअसल, ऑनलाइन तबादला पॉलिसी को लेकर याचिका दायर करने वालों ने कईं तरह के सवाल उठाए हैं। इसमें कपल केस से लेकर उम्र के ज्यादा नंबर दिए जाने के साथ ही नीति में चले आ रहे झोल की तरफ ध्यान दिलाया गया है। जिस कारण अदालत भी पूरे मामले में गंभीरता के साथ में सुनवाई कर रही है, साथ ही नीति में संशोधन कर लाने की हिदायत भी अभी से दी गई है। पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में कुल मिलाकर सौ से ज्यादा याचिका दायर की गई थी, जिसमें से पचास का निस्तारण हो चुका है। कर्मचारियों की याचिकाओं को लेकर लगातार सुनवाई चल रही है, इस माह के अंतिम सप्ताह में फिलहाल, सुनवाई होनी है लेकिन तब तक तबादलों पर रोक लगी हुई है।
सरकार से जवाब तलब
सरकार की मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को लेकर अदालत में सिविल रिट पिटीशन में नीति के तहत दिए गए प्रावधानों पर ही सवाल उठा दिए गए हैं। नीति में दोहरी नौकरी वालों को हर बार फायदा हो रहा है। इसके अलावा उम्रदराज लोगों को भी इसमें तरजीह दी गई है। अदालत में दायर याचिका में पूछ लिया गया है कि अगर कपल केस नहीं है, एक की सरकारी नौकरी और दूसरी की निजी क्षेत्र की है, तो उनका क्या कसूर है। कुल मिलकार उम्रदराज मामलों में अतिरिक्त अंक दिए जाने पर भी सवाल उठ रहे है।
आरोप: मेरिट पॉइंट्स पारदर्शी नहीं
याचिकाओं में मुख्य तौर पर आरोप लगाया गया है कि ट्रांसफर में मार्किंग सिस्टम और मेरिट पॉइंट्स पारदर्शी नहीं हैं। कुछ वगों को अतिरिक्त अंक देने का प्रावधान नीति में भेदभावपूर्ण रवैये की बात दर्शाता है। हाईकोर्ट ने गंभीर मानते हुए सरकार नोटिस भेजा था। इनमें से काफी याचिकाएं खारिज और निस्तारित कर दी गई हैं। इसमें कोर्ट ने पॉलिसी को वैध मानते हुए ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी को उचित और पारदर्शी बनाने पर जोर दिया है। अदालत इस पॉलिसी के हर पहलू को चेक कर रही है। अदालत ने यह तो माना है कि प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार यह अहम है, लेकिन आनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी मनमानी नहीं है। प्रशासनिक जरूरतों के अनुसार ट्रांसफर तय करना सरकार के अधिकार में हैं। लेकिन नई याचिकाओं में उठे नए मुद्दों पर विस्तृत सुनवाई चल रही है।
SUPER 100 LEVEL 2 EXAM SCHEDULE
SUPER 100 LEVEL 1 RESULT LINK
HBSE परीक्षा सम्बंधित सामान्य दिशा निर्देश
कक्षा 12वीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 25 फरवरी 2026
कक्षा दसवीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 26 फरवरी 2026
परीक्षा आरंभ होने का समय- 12:30 P.M. से 3:30 P.M.
महत्त्वपूर्ण निर्देश-
- प्रश्न पत्र पैकेट परीक्षा आरंभ होने से 20 मिनट पहले खोला जाएगा
- मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक या पुलिस कर्मचारियों का बेटा/बेटी या ब्लड रिलेशन का कोई विद्यार्थी सेंटर में परीक्षा दे रहा है तो उन सभी की ड्यूटी हटा दी जाएगी और अन्य एडजस्टमेंट की जाएगी
- मुख्य केंद्र अधीक्षक के स्थान पर अपरिहार्य स्थिति में वरिष्ठ प्रवक्ता या अध्यापक को मुख्य केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया जा सकता है मुख्य केंद्र अधीक्षक का दायित्व केवल बाहर की व्यवस्था देखना है वह अंदर दखलंदाजी नहीं कर सकते
- परीक्षार्थियों को 4×6= 24 परीक्षार्थी या छोटा कक्ष होने पर 3×6=18 के हिसाब से कक्षा में बिठाना है
- हाल उपलब्ध होने पर 48 परीक्षार्थी बिठाए जा सकते हैं
- विद्यालय में एक परीक्षा केंद्र होने पर मुख्य केंद्र अधीक्षक को 225 रुपये जबकि एक से अधिक परीक्षा केंद्र होने पर 275 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय प्राप्त होगा
- यदि किसी विद्यालय में दो सेंटर है और किसी दिन किसी विषय में विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम रह जाती है तो दोनों सेंटरों को मर्ज करके B1 सेंटर में पेपर लिया जाएगा, दूसरे परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षक या डेप्युटी सुपरीटेंडेंट वहीं पर ड्यूटी देगा
- कार्यभार मुक्ति रिपोर्ट में जिस दिन ड्यूटी दी है वही तिथियां अंकित की जानी है लगातार एंट्री नहीं करनी है
- सीटिंग प्लान केंद्र में दो उचित स्थान पर तथा परीक्षा कमरे के बाहर भी कमरे से संबंधित सीटिंग प्लान बिना कोड चिपकाए जाना चाहिए | परीक्षा वाले कमरे के अंदर बोर्ड पर अनुक्रमांक के साथ कोड लिखा जाना है
- प्रतिदिन परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र कोड व कमरे में पर्यवेक्षक की ड्यूटी चेंज की जानी चाहिए
- QUESTION PAPER RECORD PROFORMA supervisor से भरवा कर अपने पास सुरक्षित रखना और लास्ट पैकेट के साथ लिफाफा बना कर जमा करवाना है
- 1 से 175 स्टूडेंट पर एक तथा 175 से अधिक होने पर दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति करनी है
- स्टाफ की कमी होने पर नियुक्ति DEO/BEO के माध्यम से ही की जाएगी
- किसी दिन परीक्षा में 24 विद्यार्थी या इससे कम होने पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी | केवल केंद्र अधीक्षक और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ही परीक्षा लेंगे | 24 से अधिक अर्थात 25 से 48 होने पर दो,49 से 72 होने पर 3,73 से 96 होने पर 4, 97 से 120 होने पर 5, इसी क्रम में पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ती जाएगी | अगर एक भी विद्यार्थी अतिरिक्त होता है तो आप अतिरिक्त पर्यवेक्षक को लगा सकते हैं बस 24 या 24 से कम होने पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी |
- बोर्ड द्वारा नियुक्त स्टाफ की उपस्थिति व अनुपस्थिति की सूचना परफॉर्म में भरकर पहले दिन ही जिला संग्रहण केंद्र पर हार्ड कॉपी में जमा करवानी है तथा ईमेल ascond@bseh.org.in पर भी भेजनी है यदि सूचना nil है तो भी इसे भेजना है
- पर्यवेक्षकों से प्रतिदिन Alpha Numeric Code संबंधित Performa व घोषणा पत्र भरवाना है जो की परीक्षा समाप्ति के बाद अंतिम बैग के साथ जमा होगा
- उत्तर पुस्तिकाओं के तीन पृष्ठों पर उपसचिव की हस्ताक्षर युक्त मोहर लगाई जानी है तथा विद्यार्थियों द्वारा खाली पृष्ठों पर क्रॉस का निशान लगाया जाना आवश्यक है
- गणित व भूगोल की परीक्षा में ग्राफ पेपर या नक्शे पर रोल नंबर के स्थान पर उत्तर पुस्तिका का ओएमआर नंबर लिखवाया जाना आवश्यक है
- निरीक्षण डायरी में अन्य एंट्री के साथ-साथ प्रतिदिन उपस्थित पुलिस कर्मचारियों का नाम,बेल्ट नंबर, पूरा पता व हस्ताक्षर तिथि अनुसार दर्ज करवाने हैं
- कक्षा दसवीं के लिए 24 पृष्ठ वाली और 12वीं के लिए 32 पृष्ठ वाली उत्तर पुस्तिका प्रयोग में लेनी है
- अगर परीक्षार्थी के आस-पास आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है और विद्यार्थी का पूर्ण कब्जा स्पष्ट न होता है तो यूएमसी दर्ज नहीं की जाएगी
- उत्तर पुस्तिका लेकर भागने या परीक्षार्थी की जगह दूसरा विद्यार्थी परीक्षा देते पकड़े जाने की स्थिति में C-109 फॉर्म भरा जाएगा तथा FIR दर्ज करवाई जाएगी
- उत्तर पुस्तिकाओं के 30-30 के पैकेट बनाने हैं और प्रत्येक के साथ मीमो की दो-दो कॉपी लगानी है
- किसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 20 या उससे कम है तो C94 A लिफाफे का प्रयोग करना है
- मोबाइल फोन का प्रयोग केवल केंद्र अधीक्षक कर सकता है बाकी सभी फोन प्रमुख केंद्र अधीक्षक के पास जमा करवाने होंगे
- परीक्षा में दो से अधिक दिन का अंतराल होने पर अध्यापक अपने विद्यालय में ड्यूटी करेंगे
- रोल नंबर पर अंकित QR कोड को स्कैन करवाने की जिम्मेवारी ऑब्जर्वर की है वह विद्यालय स्टाफ के सहयोग से एक घंटा पूर्व इस कार्य को करेंगे
अंतिम बैग परीक्षा समाप्ति के अगले दिन जमा करवाया जा सकता है जिसमें निम्नलिखित सामग्री जमा करवाई जाएगी
- निरीक्षण डायरी C-308
- स्टूडेंट हस्ताक्षर चार्ट (C-94 A लिफाफे में)
- Absent Memo Proforma C-108 A (C-94 A लिफाफे में)
- सीटिंग प्लान (C-94 A लिफाफे में)
- ड्यूटी स्टाफ का पहचान पत्र (C-94 A लिफाफे में)
- Alpha Numeric Code Proforma लिफाफा
- Question paper Record Proforma लिफाफा
- पर्यवेक्षक घोषणा पत्र (C-94 A लिफाफे में)
- उत्तर पुस्तिका रिकॉर्ड Proforma C-86
- ऑब्जर्वर बिल
- हरे रंग का हैंडबैग
- सचिव की रबर मोहर
मानदेय-
- प्रमुख केंद्र अधीक्षक- 225 रुपए प्रति सत्र,1 से अधिक केंद्र होने पर 275 रुपए एकमुश्त अतिरिक्त मानदेय देय होगा
- ऑब्जर्वर- 225 रुपए प्रतिदिन
- केंद्र अधीक्षक 225 रुपए प्रति सत्र (ओपनिंग डेढ़ सौ रुपए )
- डिप्टी सुपरिंटेंडेंट 150 रुपए प्रति सत्र
- पर्यवेक्षक 150 रुपए प्रति सत्र
- लिपिक 150 रुपए प्रति सत्र (ओपनिंग ₹100 )
- सेवादार 100 रुपए प्रति सत्र
- स्वीपर ₹100 प्रति सत्र
हसला प्रतिनिधिमंडल व बोर्ड चेयरमैन वार्ता के मुख्य बिंदु
🔊 बैठक में बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सभी प्रकार की ड्यूटी के मानदेय में वृद्धि करने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड प्रैक्टिकल ड्यूटी का मानदेय न्यूनतम 300 रुपये निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की गई।*
*🔊 स्टेशनरी भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र अधीक्षक को 20 किलोमीटर तक 240 रुपये तथा 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त यात्रा भत्ता प्रदान करने पर सहमति बनी।*
*🔊 सिंगल एग्जामिनर व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक 5 सिंगल एग्जामिनर पर 1 सीए (CA) नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारिश्रमिक में 2 रुपये प्रति कॉपी की वृद्धि करने का आश्वासन दिया गया।*
*🔊 कंप्यूटर तथा शारीरिक शिक्षा विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीजीटी से करवाए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 मूल्यांकन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।*
*🔊 केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी उपमंडल स्तर पर तथा सुपरवाइजर की ड्यूटी ब्लॉक स्तर पर लगाई जाएँगी।*
*🔊 पुन्हाना, बाढ़ड़ा, हांसी, नारनौंद एवं पुंडरी में उत्तरपुस्तिका कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने पर सहमति बनी।*
*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी पर कार्यरत केंद्र अधीक्षक एवं सुपरवाइजर को दो परीक्षाओं के बीच के अंतराल में विद्यालय ना जाने बारे सहमति बनी।*
*🔊 परीक्षा के दौरान विषय प्राध्यापकों को रिलीव न किए जाने पर भी सहमति बनी।*