Showing posts with label HARYANA BOARD. Show all posts
Showing posts with label HARYANA BOARD. Show all posts

HBSE परीक्षा सम्बंधित सामान्य दिशा निर्देश

कक्षा 12वीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 25 फरवरी 2026 

कक्षा दसवीं परीक्षा आरंभ होने की तिथि- 26 फरवरी 2026 

परीक्षा आरंभ होने का समय- 12:30 P.M. से 3:30 P.M.

महत्त्वपूर्ण निर्देश-

  • प्रश्न पत्र पैकेट परीक्षा आरंभ होने से 20 मिनट पहले खोला जाएगा

  • मुख्य केंद्र अधीक्षक, केंद्र अधीक्षक, पर्यवेक्षक या पुलिस कर्मचारियों का बेटा/बेटी या ब्लड रिलेशन का कोई विद्यार्थी सेंटर में परीक्षा दे रहा है तो उन सभी की ड्यूटी हटा दी जाएगी और अन्य एडजस्टमेंट की जाएगी
  • मुख्य केंद्र अधीक्षक के स्थान पर अपरिहार्य स्थिति में वरिष्ठ प्रवक्ता या अध्यापक को मुख्य केंद्र अधीक्षक नियुक्त किया जा सकता है मुख्य केंद्र अधीक्षक का दायित्व केवल बाहर की व्यवस्था देखना है वह अंदर दखलंदाजी नहीं कर सकते
  • परीक्षार्थियों को 4×6= 24 परीक्षार्थी या छोटा कक्ष होने पर 3×6=18 के हिसाब से कक्षा में बिठाना है
  • हाल उपलब्ध होने पर 48 परीक्षार्थी बिठाए जा सकते हैं
  • विद्यालय में एक परीक्षा केंद्र होने पर मुख्य केंद्र अधीक्षक को 225 रुपये जबकि एक से अधिक परीक्षा केंद्र होने पर 275 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से मानदेय प्राप्त होगा 
  • यदि किसी विद्यालय में दो सेंटर है और किसी दिन किसी विषय में विद्यार्थियों की संख्या 100 से कम रह जाती है तो दोनों सेंटरों को मर्ज करके B1 सेंटर में पेपर लिया जाएगा, दूसरे परीक्षा केंद्र का पर्यवेक्षक या डेप्युटी सुपरीटेंडेंट वहीं पर ड्यूटी देगा
  • कार्यभार मुक्ति रिपोर्ट में जिस दिन ड्यूटी दी है वही तिथियां अंकित की जानी है लगातार एंट्री नहीं करनी है
  • सीटिंग प्लान केंद्र में दो उचित स्थान पर तथा परीक्षा कमरे के बाहर भी कमरे से संबंधित सीटिंग प्लान बिना कोड चिपकाए जाना चाहिए | परीक्षा वाले कमरे के अंदर बोर्ड पर अनुक्रमांक के साथ कोड लिखा जाना है
  • प्रतिदिन परीक्षार्थियों के प्रश्न पत्र कोड व कमरे में पर्यवेक्षक की ड्यूटी चेंज की जानी चाहिए
  • QUESTION PAPER RECORD PROFORMA supervisor से भरवा कर अपने पास सुरक्षित रखना और लास्ट पैकेट के साथ लिफाफा बना कर जमा करवाना है 
  • 1 से 175 स्टूडेंट पर एक तथा 175 से अधिक होने पर दो डिप्टी सुपरिंटेंडेंट की नियुक्ति करनी है
  • स्टाफ की कमी होने पर नियुक्ति DEO/BEO के माध्यम से ही की जाएगी
  • किसी दिन परीक्षा में 24 विद्यार्थी या इससे कम होने पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी | केवल केंद्र अधीक्षक और डिप्टी सुपरिंटेंडेंट ही परीक्षा लेंगे | 24 से अधिक अर्थात 25 से 48 होने पर दो,49 से 72 होने पर 3,73 से 96 होने पर 4, 97 से 120 होने पर 5, इसी क्रम में पर्यवेक्षकों की संख्या बढ़ती जाएगी | अगर एक भी विद्यार्थी अतिरिक्त होता है तो आप अतिरिक्त पर्यवेक्षक को लगा सकते हैं बस 24 या 24 से कम होने पर पर्यवेक्षक की ड्यूटी नहीं लगेगी |
  • बोर्ड द्वारा नियुक्त स्टाफ की उपस्थिति व अनुपस्थिति की सूचना परफॉर्म में भरकर पहले दिन ही जिला संग्रहण केंद्र पर हार्ड कॉपी में जमा करवानी है तथा ईमेल ascond@bseh.org.in पर भी भेजनी है यदि सूचना nil है तो भी इसे भेजना है
  • पर्यवेक्षकों से प्रतिदिन Alpha Numeric Code संबंधित Performa व घोषणा पत्र भरवाना है जो की परीक्षा समाप्ति के बाद अंतिम बैग के साथ जमा होगा
  • उत्तर पुस्तिकाओं के तीन पृष्ठों पर उपसचिव की हस्ताक्षर युक्त मोहर लगाई जानी है तथा विद्यार्थियों द्वारा खाली पृष्ठों पर क्रॉस का निशान लगाया जाना आवश्यक है
  • गणित व भूगोल की परीक्षा में ग्राफ पेपर या नक्शे पर रोल नंबर के स्थान पर उत्तर पुस्तिका का ओएमआर नंबर लिखवाया जाना आवश्यक है
  • निरीक्षण डायरी में अन्य एंट्री के साथ-साथ प्रतिदिन उपस्थित पुलिस कर्मचारियों का नाम,बेल्ट नंबर, पूरा पता व हस्ताक्षर तिथि अनुसार दर्ज करवाने हैं
  • कक्षा दसवीं के लिए 24 पृष्ठ वाली और 12वीं के लिए 32 पृष्ठ वाली उत्तर पुस्तिका प्रयोग में लेनी है
  • अगर परीक्षार्थी के आस-पास आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है और विद्यार्थी का पूर्ण कब्जा स्पष्ट न होता है तो यूएमसी दर्ज नहीं की जाएगी
  • उत्तर पुस्तिका लेकर भागने या परीक्षार्थी की जगह दूसरा विद्यार्थी परीक्षा देते पकड़े जाने की स्थिति में C-109 फॉर्म भरा जाएगा तथा FIR दर्ज करवाई जाएगी
  • उत्तर पुस्तिकाओं के 30-30 के पैकेट बनाने हैं और प्रत्येक के साथ मीमो की दो-दो कॉपी लगानी है
  • किसी दिन उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या 20 या उससे कम है तो C94 A लिफाफे का प्रयोग करना है
  • मोबाइल फोन का प्रयोग केवल केंद्र अधीक्षक कर सकता है बाकी सभी फोन प्रमुख केंद्र अधीक्षक के पास जमा करवाने होंगे
  • परीक्षा में दो से अधिक दिन का अंतराल होने पर अध्यापक अपने विद्यालय में ड्यूटी करेंगे
  • रोल नंबर पर अंकित QR कोड को स्कैन करवाने की जिम्मेवारी ऑब्जर्वर की है वह विद्यालय स्टाफ के सहयोग से एक घंटा पूर्व इस कार्य को करेंगे


अंतिम बैग परीक्षा समाप्ति के अगले दिन जमा करवाया जा सकता है जिसमें निम्नलिखित सामग्री जमा करवाई जाएगी

  • निरीक्षण डायरी C-308
  • स्टूडेंट हस्ताक्षर चार्ट (C-94 A लिफाफे में)
  • Absent Memo Proforma C-108 A (C-94 A लिफाफे में)
  • सीटिंग प्लान (C-94 A लिफाफे में)
  • ड्यूटी स्टाफ का पहचान पत्र (C-94 A लिफाफे में)
  • Alpha Numeric Code Proforma लिफाफा 
  • Question paper Record Proforma लिफाफा 
  • पर्यवेक्षक घोषणा पत्र (C-94 A लिफाफे में)
  • उत्तर पुस्तिका रिकॉर्ड Proforma C-86
  • ऑब्जर्वर बिल 
  • हरे रंग का हैंडबैग 
  • सचिव की रबर मोहर

मानदेय-

  • प्रमुख केंद्र अधीक्षक- 225 रुपए प्रति सत्र,1 से अधिक केंद्र होने पर 275 रुपए एकमुश्त अतिरिक्त मानदेय देय होगा 
  • ऑब्जर्वर- 225 रुपए प्रतिदिन

  • केंद्र अधीक्षक 225 रुपए प्रति सत्र (ओपनिंग डेढ़ सौ रुपए )
  • डिप्टी सुपरिंटेंडेंट 150 रुपए प्रति सत्र 
  • पर्यवेक्षक 150 रुपए प्रति सत्र
  • लिपिक 150 रुपए प्रति सत्र (ओपनिंग ₹100 ) 
  • सेवादार 100 रुपए प्रति सत्र 
  • स्वीपर ₹100 प्रति सत्र

हसला प्रतिनिधिमंडल व बोर्ड चेयरमैन वार्ता के मुख्य बिंदु

🔊 बैठक में बोर्ड परीक्षाओं से संबंधित सभी प्रकार की ड्यूटी के मानदेय में वृद्धि करने पर सहमति बनी।*


*🔊 बोर्ड प्रैक्टिकल ड्यूटी का मानदेय न्यूनतम 300 रुपये निर्धारित करने पर सहमति व्यक्त की गई।*


*🔊 स्टेशनरी भत्ता 60 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किए जाने पर सहमति बनी।*


*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान केंद्र अधीक्षक को 20 किलोमीटर तक 240 रुपये तथा 20 किलोमीटर से अधिक दूरी होने पर 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से अतिरिक्त यात्रा भत्ता प्रदान करने पर सहमति बनी।*


*🔊 सिंगल एग्जामिनर व्यवस्था के अंतर्गत प्रत्येक 5 सिंगल एग्जामिनर पर 1 सीए (CA) नियुक्त किए जाने पर सहमति बनी।* 


*🔊 कक्षा 10वीं एवं 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पारिश्रमिक में 2 रुपये प्रति कॉपी की वृद्धि करने का आश्वासन दिया गया।*


*🔊 कंप्यूटर तथा शारीरिक शिक्षा विषय की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पीजीटी से करवाए जाने पर सहमति बनी।* 


*🔊 मूल्यांकन केंद्रों पर स्वच्छ पेयजल, साफ-सफाई एवं उचित बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए जाएंगे।*


*🔊 केंद्र अधीक्षक की ड्यूटी उपमंडल स्तर पर तथा सुपरवाइजर की ड्यूटी ब्लॉक स्तर पर लगाई जाएँगी।*


*🔊 पुन्हाना, बाढ़ड़ा, हांसी, नारनौंद एवं पुंडरी में उत्तरपुस्तिका कलेक्शन सेंटर स्थापित किए जाने पर सहमति बनी।*


*🔊 बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ड्यूटी पर कार्यरत केंद्र अधीक्षक एवं सुपरवाइजर को दो परीक्षाओं के बीच के अंतराल में विद्यालय ना जाने बारे सहमति बनी।*


*🔊 परीक्षा के दौरान विषय प्राध्यापकों को रिलीव न किए जाने पर भी सहमति बनी।*

Chief Superintendent,Superintendent से संबंधित निर्देशिका

Click here to download Guidelines

ऑफलाइन होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच

ऑफलाइन होगी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच


✍️Annual Exam Alerts ✍️

✍️Annual Exam Alerts ✍️*

*♻️पहली से आठवीं की वार्षिक परीक्षाएं : 11 मार्च से 18 मार्च*

*🔹BSEH -*

*▶️9th वार्षिक परीक्षाएं : 17 फरवरी से 6 मार्च*

*▶️11th वार्षिक परीक्षाएं : 16 फरवरी से 13 मार्च*

*▶️10th Board Exam : 26 फरवरी से 20 मार्च*

*▶️12th Board Exam : 25 फरवरी से एक अप्रैल*

*▶️10th/12th प्रैक्टिकल परीक्षाएं : 2 फरवरी से 16 फरवरी*

*🔹CBSE Board -*

*▶️10th वार्षिक परीक्षाएं : 17 फरवरी से 10 मार्च*

*▶️12th वार्षिक परीक्षाएं : 17 फरवरी से 9 अप्रैल*